किस - डे (kiss-day)



जैसे ही पतिदेव ने बताया की आज " किस - डे " है , तो पत्नीजी ने  किचन के अन्दर से ही हांक लगायी :- तो सबसे पहले " किस " दो ???
आज्ञाकारी पति किचन की तरफ लपके और बोले : - हाँ , अब बताओ क्या बोल रही थीं ???
पत्नी बोली :- फेसबुक और व्हाट्सऐप की वजह से आँखें बटन हो गयी हैं क्या ?  जो इतनी सारी गाजर नहीं दिख रहीं , इन्हें " किस " दो  और क्या ???
ऐसी मनी थी किस - डे  , पिछले साल :-   
इसलिए आज पतिदेव  सारी गाजर अपने बेग में डाल कर ऑफिस निकल लिए हैं , शाम की बात शाम को , तब तक सस्पेंस कायम  रहे !


टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट