फेसबुक के न्यूटन !



इस साल  हमारे सैकड़ों हँसमुखी ग्रुपों का कोई हिसाब मांगे तो यही कहना पड़ेगा कि " खाया-पिया कुछ नहीं ? बस गिलास फोड़ा , डेढ़ रूपये लो " ! 
वैसे देखा जाय तो फेसबुक भी , न्यूटन के तीनों नियमों से ही चल रही है ! हम बतलाएं कैसे ??
पहला नियम :- जब तक बाहर से लाकर पोस्ट नहीं डाली जाती कोई लाइक नहीं करता ?
दूसरा नियम :-  लड़के ने पोस्ट की है या लड़की ने ,आने वाले  लाइक , इनकी  नज़ाकत के समानुपाती होते हैं !
तीसरा नियम :- प्रत्येक पोस्ट पर पकाऊ प्रतिक्रिया ( नहीं ) होती है ???

हमारा फेसबुक का नियम :- चाहे कोई लाइक - कमेंट्स करे या न करे , हमें तो पकाना है तो पकाना ही  है ? " आप " कहें तो एक दिन छोड़कर " ओड - इवन " कर दें ???



टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट